शुक्रवार, 17 मार्च 2017

अष्टाक्षरी दुर्गा मन्त्र साधना

अष्टाक्षरी दुर्गा मन्त्र साधना

          चैत्र नवरात्रि पर्व निकट ही है। इस वर्ष यह नवरात्रि २८ मार्च २०१७ दिन मंगलवार से शुरु हो रही है। आप सभी को नवरात्रि पर्व की अग्रिम रूप से ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएँ!

          दस महाविद्या साधक को भौतिक और आध्यात्मिक रूप से सब कुछ दिलाने के लिए पर्याप्त हैं, लेकिन मैंने विभिन्न प्रदेशों में तन्त्र के रूप में दुर्गा और उनके मन्त्रों का सबसे ज्यादा प्रयोग होते देखा है। यहाँ तक कि कई मुसलमान साधकों एवं जनजातियों के साधकों को, जिनके समुदाय में दुर्गा की पूजा नहीं होती है, उनके मन्त्रों का धड़ल्ले से प्रयोग करते और सफल होते पाया है।

          दरअसल माँ भगवती दुर्गा में सभी देवी-देवताओं की शक्तियाँ समाहित हैं। उनका प्रादुर्भाव ही सभी देवताओं ने अपनी-अपनी शक्तियों को मिलाकर किया है। देश में सबसे ज्यादा उन्हीं की पूजा भी होती है।

          याद करें कि वेदों व पुराणों में साफ वर्णित हैं कि हवन की आहुतियों से देवताओं को बल मिलता था। राक्षसों ने जब भी उन्हें कमजोर किया, तो पहले उन्हें मिलने वाली आहुतियों एवं पूजा को ही रोकने की कोशिश की। हवन की आहुतियों में अपना हिस्सा न मिलने से देवता कमजोर होते थे। इसी तरह जिन देवी-देवताओं की जितनी ज्यादा पूजा होती है, उनका आभामण्डल उतना ज्यादा बढ़ता जाता है।

          याद करें कि किसी जमाने में सन्तोषी माता का नाम अचानक चर्चा और प्रचलन में आया। उस समय कई लोगों को उनकी पूजा से काफी फल भी मिला। कारण वही है कि लोगों की भक्ति और पूजा से देवी-देवताओं की शक्ति बढ़ती है। चूँकि इस समय देवियों में सर्वाधिक पूजित एवं श्रद्धा की केन्द्र माँ भगवती दुर्गा हैं। अत: वह भक्तों के लिए भी कामधेनु समान बनी हुई हैं। सर्वाधिक मन्त्र जप से उनके मन्त्र भी इस समय पर्याप्त जागृत अवस्था में हैं।

         दुर्गा सप्तशती में भगवती दुर्गा के सुन्दर इतिहास के साथ-साथ गूढ़ रहस्यों का भी वर्णन किया गया है। राजा सुरथ ने भी दुर्गा आराधना से ही अखण्ड साम्राज्य प्राप्त किया था। न जाने कितने ही आर्तअर्थार्थीजिज्ञासु तथा मन्त्र साधक माँ दुर्गा के सिद्ध मन्त्र की साधना कर अपने मनोरथों को पूरा करने में सफलता प्राप्त कर चुके हैं। नवरात्रों अथवा ग्रहण काल में दुर्गा मन्त्र की साधना कर आप भी अपने मनोरथ पूर्ण कर सकते हैं। यह मन्त्र साधना सभी प्रकार के फल प्रदान करती है। “ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः”  यह आठ अक्षरों का भगवती दुर्गा का सिद्ध मन्त्र हैजिसका जाप रक्तचन्दन की १०८ दाने की माला से प्रतिदिन शुद्ध अवस्था में साधक को करना चाहिए।

साधना विधि :-------------

          नवरात्रिसूर्यग्रहण या चन्द्रग्रहण के समय अथवा किसी भी शुभ मुहूर्त में इस साधना को करें। नवरात्रि में पूरे ९ दिनों तक नियम के साथ दैनिक पूजन और मन्त्र जाप करें। ग्रहण काल में जितना समय ग्रहणकाल रहता हैउतने ही समय तक मन्त्र जाप साधना करनी चाहिए। 

          सर्वप्रथम साधक स्नानकर लाल वस्त्र धारणकर अपने पूजाघर में लाल रंग के ऊनी आसन पर बैठ जाएं। अपने सामने बाजोट पर लाल रंग का शुद्ध रेशमी कपड़ा बिछाकर उस पर पूज्यपाद सदगुरुदेवजी  का चित्रभगवती दुर्गाजी की प्रतिमा या चित्र तथा श्री सिद्ध दुर्गा यन्त्र जिसे नवार्ण मन्त्र से प्रतिष्ठित किया गया होको स्थापित करें। साथ ही साधक गणेश और भैरव की मूर्ति  अथवा दो सुपारी मौलि बाँधकर क्रमशः अक्षत और काले तिल की ढेरी पर स्थापित कर दे। 

          साधना से पूर्व साधक शुद्ध घी का दीपक एवं धूप-अगरबत्ती जलाकर संक्षिप्त गुरुपूजन करें और  फिर गुरुमन्त्र की कम से कम चार माला जाप करें।  इसके बाद साधक सद्गुरुदेवजी से माँ भगवती दुर्गा साधना करने की अनुमति लें और साधना की सफलता के लिए प्रार्थना करें।

          फिर साधक संक्षिप्त गणेशपूजन करे और निम्न गणेशमन्त्र की एक माला जाप करे ———--

               ॥ ॐ वक्रतुण्डाय हुम् ॥

          इसके बाद साधक साधना की निर्विघ्न पूर्णता और सफलता के लिए भगवान गणपतिजी से प्रार्थना करें।

         फिर साधक संक्षिप्त भैरव पूजन सम्पन्न करे और निम्न भैरव मन्त्र की एक माला जाप करें -------

              ॥ ॐ भं भैरवाय नमः ॥

         इसके बाद साधक साधना की निर्विघ्न पूर्णता और सफलता के लिए भगवान भैरवजी से प्रार्थना करें। 

         इसके बाद साधना के प्रथम दिवस पर साधक को संकल्प अवश्य लेना चाहिए।

         साधक हाथ में जल लेकर संकल्प ले कि “माँ! मैं आज से माँ भगवती दुर्गा साधना का अनुष्ठान आरम्भ कर रहा हूँ। मैं नित्य ९ दिनों तक २७ माला मन्त्र जाप करूँगा। माँ! मेरी साधना को स्वीकार कर मुझे मन्त्र की सिद्धि प्रदान करे तथा इसकी ऊर्जा को मेरे भीतर स्थापित कर दे।”

         फिर जल भूमि पर छोड़ दे।

         इसके बाद साधक माँ भगवती दुर्गा का सामान्य पूजन करे। कुंकुंम, लाल चन्दनपुष्पधूपदीप व नैवेद्य अर्पित करे।  
         तत्पश्चात साधक निम्न विनियोग का उच्चारण कर एक आचमनी जल भूमि पर छोड़ दे -------

विनियोग :-----------

ॐ अस्य श्रीदुर्गाष्टाक्षरमन्त्रस्य महेश्वर ऋषिःअनुष्टुप्छन्दःश्रीदुर्गाष्टाक्षरात्मिका देवतादुम् बीजम्ह्रीं शक्तिःॐ कीलकाय नमः इति दिग्बन्धः, धर्मार्थकाममोक्षार्थे जपे विनियोगः।

ऋष्यादि-न्यास :----------- 

ॐ महेश्वर ऋषये नमः शिरसि।          (सिर को स्पर्श करें)

अनुष्टुप्छन्दसे नमः मुखे।               (मुख को स्पर्श करें)

श्रीदुर्गाष्टाक्षरात्मिका देवतायै नमो हृदि।    (हृदय को स्पर्श करें)

दुम् बीजाय नमो नाभौ।                 (नाभि को स्पर्श करें)

ह्रीं शक्तये नमो गुह्ये।                 (गुह्य-स्थान को स्पर्श करें)

ॐ कीलकाय नमः पादयोः।             (पैरों को स्पर्श करें)

नमो दिग्बन्धः इति सर्वांगे।             (सम्पूर्ण शरीर को स्पर्श करें)

कर-न्यास :-----------

ॐ ह्रां अंगुष्ठाभ्यां नमः।              (दोनों तर्जनी उंगलियों से दोनों अँगूठों को स्पर्श करें)

ॐ ह्रीं तर्जनीभ्यां नमः।               (दोनों अँगूठों से दोनों तर्जनी उंगलियों को स्पर्श करें)

ॐ ह्रूं मध्यमाभ्यां नमः।              (दोनों अँगूठों से दोनों मध्यमा उंगलियों को स्पर्श करें)

ॐ ह्रैं अनामिकाभ्यां नमः।            (दोनों अँगूठों से दोनों अनामिका उंगलियों को स्पर्श करें)

ॐ ह्रौं कनिष्ठिकाभ्यां नमः।           (दोनों अँगूठों से दोनों कनिष्ठिका उंगलियों को स्पर्श करें)

ॐ ह्रः करतलकरपृष्ठाभ्यां नमः।       (परस्पर दोनों हाथों को स्पर्श करें)

हृदयादि-न्यास :-----------

ॐ ह्रां हृदयाय नमः।        (हृदय को स्पर्श करें)

ॐ ह्रीं शिरसे स्वाहा।         (सिर को स्पर्श करें)

ॐ ह्रूं शिखायै वषट्।         (शिखा को स्पर्श करें)

ॐ ह्रैं कवचाय हुम्।          (परस्पर भुजाओं को स्पर्श करें)

ॐ ह्रौं नेत्रत्रयाय वौषट्।       (नेत्रों को स्पर्श करें)

ॐ ह्रः अस्त्राय फट्।         (सिर से हाथ घुमाकर चारों दिशाओं में चुटकी बजाएं)
          फिर साधक हाथ जोड़कर माँ भगवती दुर्गाजी का ध्यान करें ———--

ॐ विद्युद्दामसमप्रभां मृगपतिस्कन्धस्थितां भीषणां,                                             कन्याभि: करवालखेटविलसद्धस्ताभिरासेविताम्।              हस्तैश्चक्रगदासिखेटविशिखांश्चापं गुणं तर्जनी,                                    विभ्राणामनलात्मिकां शशिधरां दुर्गां त्रिनेत्रां भजे॥

         इस प्रकार ध्यान करने के बाद साधक पहले एक माला नवार्ण मन्त्र की जाप करे -------

        ॥ ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ॥

OM AING HREENG KLEENG CHAMUNDAAYEI VICHCHE.

         फिर साधक परम तन्मय भाव से निम्न सिद्ध दुर्गा मन्त्र का जाप करे -------

मन्त्र :-------------

          ॥ ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नम: ॥

OM HREENG DUM DURGAAYEI NAMAH.

         साधक रक्त चन्दन की १०८ दाने की माला से इस दुर्गा अष्टाक्षर मन्त्र का २७ माला जाप करें। मन्त्र जाप हेतु रक्त चन्दन की माला सर्वश्रेष्ठ होती है। लेकिन इसके अभाव में साधक रुद्राक्ष की माला का उपयोग कर सकता है।

          २७ माला जाप के उपरान्त साधक पुनः एक माला नवार्ण मन्त्र की जाप करे -------

         ॥ ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ॥

          जप के समय घी का दीपक माँ दुर्गाजी के सम्मुख जलते रहना चाहिए। विकल्प के रूप में मीठे तेल के दीपक से भी काम चलाया जा सकता है। जाप के लिए अर्द्धरात्रि का समय सबसे उत्तम होता है।

          मन्त्र जाप समाप्त होने के बाद पूजा से उठने के पूर्व क्षमा याचना करते हुए दुर्गा जी की स्तुति पढ़नी चाहिए ------

न मन्त्रं नो यन्त्रं तदपि च न जाने स्तुतिमहो

न चाह्वानं ध्यानं तदपि च न जाने स्तुतिकथा:।

न जाने मुद्रास्ते तदपि च न जाने विलपनं

परं जाने मातस्त्वदनुसरणं क्लेशहरणम्॥१॥

विधेरज्ञानेन द्रविणविरहेणालसतया

विधेयाशक्यत्वात्तव चरणयोर्या च्युतिरभूत्।

तदेतत् क्षन्तव्यं जननि सकलोद्धारिणि शिवे

कुपुत्रो जायेत क्व चिदपि कुमाता न भवति॥२॥

पृथिव्यां पुत्रास्ते जननि बहव: सन्ति सरला:

परं तेषां मध्ये विरलतरलोऽहं तव सुत:।

मदीयोऽयं त्याग: समुचितमिदं नो तव शिवे

कुपुत्रो जायेत क्व चिदपि कुमाता न भवति॥३॥

जगन्मातर्मातस्तव चरणसेवा न रचिता

न वा दत्तं देवि द्रविणमपि भूयस्तव मया।

तथापि त्वं स्नेहं मयि निरुपमं यत्प्रकुरुषे

कुपुत्रो जायेत क्व चिदपि कुमाता न भवति॥४॥

परित्यक्ता देवा विविधविधिसेवाकुलतया

मया पञ्चाशीतेरधिकमपनीते तु वयसि।

इदानीं चेन्मातस्तव यदि कृपा नापि भविता

निरालम्बो लम्बोदरजननि कं यामि शरणम्॥५॥

श्वपाको जल्पाको भवति मधुपाकोपमगिरा

निरातंको रंको विहरति चिरं कोटिकनकै:।

तवापर्णे कर्णे विशति मनुवर्णे फलमिदं

जन: को जानीते जननि जपनीयं जपविधौ॥६॥

चिताभस्मालेपो गरलमशनं दिक्पटधरो

जटाधारी कण्ठे भुजगपतिहारी पशुपति:।

कपाली भूतेशो भजति जगदीशैकपदवीं

भवानि त्वत्पाणिग्रहणपरिपाटीफलमिदम्॥७॥

न मोक्षस्याकांक्षा भवविभववाञ्छापि च न मे

न विज्ञानापेक्षा शशिमुखि सुखेच्छापि न पुन:।

अतस्त्वां संयाचे जननि जननं यातु मम वै

मृडानी रुद्राणी शिव शिव भवानीति जपत:॥८॥

नाराधितासि विधिना विविधोपचारै:

किं रुक्षचिन्तनपरैर्न कृतं वचोभि:।

श्यामे त्वमेव यदि किञ्चन मय्यनाथे

धत्से कृपामुचितमम्ब परं तवैव॥९॥

आपत्सु मग्न: स्मरणं त्वदीयं करोमि दुर्गे करुणार्णवेशि।

नैतच्छठत्वं मम भावयेथा: क्षुधातृषार्ता जननीं स्मरन्ति॥१०॥

जगदम्ब विचित्रमत्र किं परिपूर्णा करुणास्ति चेन्मयि।

अपराधपरम्परापरं न हि माता समुपेक्षते सुतम्॥११॥

मत्सम: पातकी नास्ति पापघ्नी त्वत्समा न हि।

एवं ज्ञात्वा महादेवि यथा योग्यं तथा कुरु॥१२॥

          स्तुति पढ़ने या याद करने में असुविधा हो तो केवल श्रीदुर्गायै नम:” का सात बार जाप करके देवी की प्रतिमा को क्षमा याचना हेतु प्रणाम करना चाहिए।

           ९ दिनों में २४००० मन्त्र जाप के बाद ९ वें दिन इसी मन्त्र को पढ़ते हुए १०८ बार आहुति देकर हवन करना चाहिए। इस प्रकार यह मन्त्र सिद्ध हो जाता है। इस दुर्गा मन्त्र का प्रभाव अचूक है।

           यदि साधक ने ९ दिनों तक नियमित मन्त्र जाप और हवन की क्रिया पूरी कर ली तो वह कभी भी इस मन्त्र को पढ़करदूब से जल छिड़कते हुए किसी की आपदाओं या बाधाओं का निवारण कर सकता है − चाहे कोई भी आर्थिक संकट होभूतादि ग्रहों की पीड़ा होप्रेत-पिशाच बाधा होदुर्भाग्य होनवग्रह पीड़ा होरोग अथवा बीमारी होशत्रु षडयन्त्र की पीड़ा हो।

           इस प्रकार मन्त्र जाप द्वारा सिद्ध जाने के बाद आप कभी भीकिसी भी प्रकार की प्रतिकूलता अनुभव होने पर उसके शमन की आवश्यकता पड़ने पर इस मन्त्र को पढ़ते हुए उस पर विजय प्राप्त की जा सकती है।

           माँ भगवती जगदम्बा आप और आपके परिवार का कल्याण करेसाथ ही आपकी साधना सफल हो और आपको माँ भगवती का वरदहस्त प्राप्त होमैं सदगुरुदेवजी से ऐसी ही प्रार्थना करता हूँ।

       इसी कामना के साथ

       ॐ नमो आदेश निखिलजी को आदेश आदेश आदेश।।।

5 टिप्‍पणियां:

kunwar veer vijaypal singh bundela ने कहा…

जय सद्गुरू देब की नवार्ण बीज मंत्र में ऐं ह्रीं क्लीं = ऐंग् ह्रींग् क्लींग् है या ऐंम् ह्रींम् क्लींम् है कृपा मुझे मार्ग दर्शन दें इसका उच्चारण कैसे करें

Radhelal Hathile ने कहा…

कृपया पोस्ट को ध्यान से पढ़ें। बीज मन्त्रों के सही उच्चारण के लिए मन्त्र को हिन्दी के साथ अंग्रेजी में भी दिया गया है। उसका अनुसरण करें।

Unknown ने कहा…

इस दुर्गा अष्टाक्षरी मंत्र के विनियोग न्यास दे दिजीये प्लस

Radhelal Hathile ने कहा…

दुर्गा अष्टाक्षरी मन्त्र के विनियोग एवं न्यास साधना विधान में जोड़ दिए गए हैं।

Unknown ने कहा…

जी जो साधक नहीं है केवल सामान्य पूजा पाठ करते हैं क्या वह भी इस साधना को कर सकते हैं