बुधवार, 13 जून 2018

तीव्र इच्छापूर्ति धूमावती साधना


तीव्र इच्छापूर्ति धूमावती साधना

           
          माँ भगवती धूमावती जयन्ती निकट ही है। यह २० जून २०१८ को आ रही है। आप सभी को धूमावती जयन्ती की अग्रिम रूप से ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएँ!

          महाविद्या धूमावती उग्रशक्ति है। भगवान शिव माँ भगवती धूमावती में धूम्र रूप में विराजमान है। विश्व की अमांगल्यपूर्ण अवस्था की अधिष्ठात्री के रूप में यह भगवती विवर्णा, चंचला, गलिताम्बरा, विरलदन्ता, विधवा, मुक्तकेशी, शूर्पहस्ता, काकध्वजिनी, रूक्षनेत्रा, कलहप्रिया आदि विशेषणों से वर्णित है। शत्रुसंहार, दारिद्रय-विध्वंसन एवं भक्त-संरक्षण के लिए यह महादेवी सदैव आराध्य रही हैं।

         नारदपाँचरात्र में माँ धूमावती की उत्पत्ति की कथा वर्णित है, जिसमें कहा गया है कि --- "एक समय भगवान शिव के अंक में विराजमान माँ पार्वती ने शिवाजी से प्रार्थना की कि मुझे भूख लगी है, कुछ खाने के लिए दें। तब शिव ने आश्वासन दिया कि कुछ समय प्रतीक्षा करो, अभी भोजन की व्यवस्था होती है। किन्तु व्यवस्था नहीं हुई और बहुत समय बीत गया। तब भगवती ने स्वयं शिव को ही मुख में रखकर निगल लिया। तदनन्तर भगवती के शरीर से धुआँ निकला और उनका सारा शरीर धुएँ से ढँक गया। भगवान शिव अपनी माया से बाहर आ गए। उन्होंने भगवती पार्वती से कहा कि मैं एक ही पुरुष हूँ और तुम एक ही स्त्री हो। तुमने अपने पति को निगल लिया, अतः तुम विधवा हो गई हो। इसलिए सौभाग्यवती के श्रृंगार को छोड़कर वैधव्य वेष में रहो। तुम्हारा यह शरीर परा भगवती बगला के रूप में विद्यमान था। अब तुम धूमावती महाविद्या के रूप में विश्व में पूजित होकर संसार का कल्याण करोगी।"

          स्वतन्त्र तन्त्र के अनुसार सती ने जब दक्ष यज्ञ में योगाग्नि के द्वारा अपने आपको भस्म कर दिया, तब उस समय उनके जलते शरीर से जो धुआँ उत्पन्न हुआ, उससे भी माँ धूमावती का आविर्भाव माना गया है।

          नारद पाँचरात्र के अनुसार देवी धूमावती ने ही उग्र चण्डिका, उग्र तारा जैसी उग्र तथा भयंकर प्रवृति वाली देवियों को अपने शरीर से प्रकट किया। उग्र स्वभाव, भयंकरता, क्रूरता इत्यादि देवी धूमावती ने ही अन्य देवियों को प्रदान किया। देवी की ध्वनि, हजारों गीदड़ों के एक साथ चिल्लाने जैसी हैं, जो महान भयदायक हैं। देवी ने क्रोधवश अपने पति भगवान शिव का भक्षण लिया था। अतः देवी का सम्बन्ध अतृप्त क्षुधा (भूख) से भी हैं, देवी सर्वदा अतृप्त एवं भूखी है, परिणामस्वरूप देवी दुष्ट दैत्यों के माँस का भक्षण करती हैं, परन्तु इनकी क्षुधा का निवारण नहीं हो पाता हैं।

          देवी धूमावती की उपासना विपत्ति नाश, स्थिर रोग निवारण, युद्ध विजय एवं घोर कर्म मारण, उच्चाटन इत्यादि में की जाती हैं। देवी के कोप से शोक, कलह, क्षुधा, तृष्णा मनुष्य के जीवन से कभी जाती ही नहीं हैं, स्थिर रहती हैं। देवी, प्रसन्न होने पर रोग तथा शोक दोनों का विनाश कर देती है और कुपित होने पर समस्त भोग एवं कामनाओं का नाश कर देती हैं। आगम ग्रन्थों के अनुसार, अभाव, संकट, कलह, रोग इत्यादि को दूर रखने हेतु देवी के आराधना की जाती हैं।

         ज्येष्ठा देवी, धूम्रवर्णा, धूमावती आदि नामों से प्रसिद्घ इस भगवती के अनेक उपासक हुए हैं, जिनमें अर्धनारीश्वर, नारसिंह, स्कन्द, क्षपणक, पिप्पलाद, बौधायन आदि प्रमुख है। इनका एक मन्त्र इस प्रकार है --- ॐ धूं धूं धूं धूमावती स्वाहा।

             यह धूमावती साधना का एक सफल, अनुभूत और तीव्र प्रभावयुक्त प्रयोग है। यह केवल एक दिन की ही साधना है और आपकी जो भी इच्छा हो, वह इच्छा माँ भगवती धूमावती अवश्य ही पूरी करती है। विषम परिस्थिति में आप यह साधना नौ दिन तक जारी रखें।

            वैसे तो एक ही दिन बहुत है, इस साधना के लिए परन्तु हमारे अन्दर ऊर्जा के कमी के कारण कभी-कभी हमारे द्वारा की गई साधना सफल नहीं होती है। फिर भी इसमें ऐसा नहीं है, माँ भगवती अवश्य ही मनोकामना पूरी करती है।

साधना विधान :----------

           यह साधना धूमावती जयन्ती को सम्पन्न करे अथवा इसे किसी भी नवरात्रि काल में भी किया जा सकता है। साथ ही इसे किसी भी शनिवार, मंगलवार या रविवार किसी भी दिन किया जा सकता है।  समय होगा रात्रि का महानिशाकाल अर्थात यह साधना रात्रि को दस बजे आरम्भ करके प्रातः लगभग तीन या चार बजे तक समाप्त करनी चाहिए।

          साधना के लिए स्थान ऐसा हो, जहाँ आपको कोई असुविधा ना हो और कोई आपको व्यर्थ परेशान न करे। आपके आसन एवं वस्त्र लाल होने चाहिए और दिशा उत्तर रहे या आप सुविधा के अनुसार सुनिश्चित कर सकते हैं।

           यह साधना आपको पद्मासन अथवा सिद्धासन बैठकर सम्पन्न करनी चाहिए। माला रुद्राक्ष की होनी आवश्यक है और इस साधना में आपको ११ माला जाप करना है।

           साधना आरम्भ करने से पहले सामान्य गुरुपूजन एवं गणेश पूजन अवश्य करें। गुरुमन्त्र का जाप करके गुरुदेवजी से मानसिक रूप से आज्ञा लेकर ही साधना करनी चाहिए।

           साधना से पूर्व साधक को चाहिए कि वह संकल्प अवश्य करें। संकल्प में साधक अपनी उस मनोकामना उच्चारण अवश्य करें, जिसकी पूर्ति के निमित्त वह साधना कर रहा है।

           अपने सामने गोबर के उपले जलाकर उसमें गुग्गल डालकर धुआँ करते रहे। साधना के वक्त लगातार धुआँ होते रहना अवश्यक है।

साबर मन्त्र :----------

।। आई आई धूमावती माई,                                                                                       सुहाग छेड़े कोन कुले जाई                                             
धुआँ होय धूँ-धूँ कोरे,                                                  
आमार काज ना कोरले                                               

शिबेर जोटा खोसे भुमिते पोड़े ।।

AAYEE AAYEE DHOOMAWATI MAAYEE
SUHAAG CHHEDE KON KULE JAAYEE
DHUAAN HOY DHOON-DHOON KORE
AAMAAR KAAJ NAA KORLE
SHIBER JOTA KHOSE BHUMITE PODE.

          मन्त्र जाप समाप्ति के पश्चात साधक एक आचमनी जल भूमि पर छोड़कर समस्त जाप माँ भगवती धूम्रवर्णा धूमावती को ही समर्पित कर दें।

          यह बांग्ला भाषा का साबर मन्त्र है, जो कि अत्यन्त तीव्र एवं शीघ्र प्रभावकारी कामनापूर्ति मन्त्र है। इस साधना को सम्पन्न करने से साधक की संकल्पित मनोकामना अवश्य पूरी होती है।

          आपकी साधना सफल हो और आपकी मनोकामना पूर्ण हो! मैं सद्गुरुदेव भगवान परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानन्दजी से आप सबके लिए मंगल कामना करता हूँ।

          इसी कामना के साथ

ॐ नमो आदेश निखिल गुरूजी को आदेश आदेश आदेश।।।


सोमवार, 11 जून 2018

दारिद्रय नाशक धूमावती साधना


दारिद्रय नाशक धूमावती साधना


           माँ भगवती धूम्रवर्णा धूमावती जयन्ती समीप ही है। यह २० जून २०१८ को आ रही है। आप सभी को धूमावती जयन्ती की अग्रिम रूप से बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएँ!

               तन्त्र साधनाओं का क्षेत्र अपने आप में बड़ा व्यापक हैजिसकी थाह पाना सम्भव नहीं है। यह एक ऐसा विज्ञान हैजिसमें प्रामाणिक विधि-विधान एवं योग्य मार्गदर्शन द्वारा साधना सम्पन्न करने पर निश्चित ही सफलता प्राप्त होती हैजिससे व्यक्ति अपने कल्याण के साथ-साथ जनकल्याण करने में भी सक्षम हो पाता है। प्राचीन समय में यह विज्ञान प्रगति के ऊँचे शिखर पर रहा है और तन्त्र का प्रयोग हमारे पूर्वजों ने पूर्णता के साथ सम्पन्न कियाजिससे उनका जीवन सभी दृष्टियों से ज्यादा सुखमयआनन्ददायक एवं तनावरहित था।

               
सांसारिक सुख भी अनायास ही प्राप्त नहीं हो जातेउनके लिए भी साधना का बल और मन्त्र की सिद्धि आवश्यक है। सुख प्राप्त करना महत्वपूर्ण हैकिन्तु उन सुखों का उपभोग करना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। आज के इस प्रतिस्पर्धावादी युग में यह कहाँ सम्भव है कि व्यक्ति कुछ क्षण सुख सेआनन्द से व्यतीत कर सकेउसे तो आए दिन कोई न कोई समस्या घेरे ही रहती है और उन्हीं से जूझते हुए उसकी शक्ति समाप्त होती जाती है। ऐसी परिस्थिति में उसे शारीरिक शक्ति के साथ-साथ दैविक बल की भी आवश्यकता पड़ती है। यह मानव मात्र का स्वभाव है कि जब चारों ओर परेशानियों केबाधाओं केअड़चनों के बादल मँडरा रहे होते हैंतभी व्यक्ति ईश्वर की अभ्यर्थना करने के लिएसमय निकालने के लिए विवश हो ही जाता है।

               
दस महाविद्याओं के क्रम में धूमावती सप्तम महाविद्या हैं। धूमावती शत्रुओं का भक्षण करने वाली और दुःखों का समापन करने वाली महाशक्ति हैं। इस शक्ति के आगे बड़े से बड़े तन्त्र को भी हार माननी पड़ती है। बुरी शक्तियों से पराजित न होना और विपरीत स्थितियों को अपने अनुकूल बना देने की शक्ति साधक को इनकी साधना से प्राप्त होती है। 

         देवी धूमावती की उपासना विपत्ति नाश, स्थिर रोग निवारण, युद्ध विजय एवं घोर कर्म मारण, उच्चाटन इत्यादि में की जाती हैं। देवी के कोप से शोक, कलह, क्षुधा, तृष्णा मनुष्य के जीवन से कभी जाती ही नहीं हैं, स्थिर रहती हैं। देवी, प्रसन्न होने पर रोग तथा शोक दोनों का विनाश कर देती है और कुपित होने पर समस्त भोग एवं कामनाओं का नाश कर देती हैं। आगम ग्रन्थों के अनुसार, अभाव, संकट, कलह, रोग इत्यादि को दूर रखने हेतु देवी के आराधना की जाती हैं।   

               कहते हैं कि समय बड़ा बलवान होता है और उसके आगे सबको हार माननी पड़ती हैकिन्तु जो समय पर हावी हो जाता हैवह उससे भी ज्यादा बलशाली कहलाता है। धूमावती अपने साधकों को ऐसा ही बल प्रदान करती हैं कि उसके साधक काल को भी मोड़ सकते हैंबदल सकते हैं।

               धूमावती अपने साधक को अप्रतिम बल प्रदान करने वाली देवी हैंजो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों ही रूपों में सहायक सिद्ध होती ही हैं। सृष्टि में जितने भी दुःख हैंव्याधियाँ हैंबाधाएँ हैंउन पर विजय प्राप्ति हेतु धूमावती साधना श्रेष्ठतम मानी जाती है। जो साधक धूमावती महाशक्ति की साधना-आराधना करता हैउस साधक पर वे प्रसन्न होकर उसके शत्रुओं का भक्षण तो करती ही हैंसाथ ही उसके जीवन में धन-धान्यसमृद्धि की कमी भी नहीं होने देती। क्योंकि यह लक्ष्मी प्राप्ति में आने वाली बाधाओं का भी पूर्ण रूप से भक्षण कर लेती हैं। अतः लक्ष्मी प्राप्ति के लिए भी धूमावती महाविद्या की साधना करनी चाहिए।

        जीवन में कई बार ऐसे पल आ जाते हैं कि हम बहुत अधिक निराश हो जाते हैं, अपनी गरीबी से, अपनी तकलीफों से और इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता है कि हर इन्सान को धन की आवश्यकता होती ही है। जीवन के ९९% काम धन के अभाव में अधूरे ही रह जाते हैं, यहाँ तक कि साधना करने के लिए भी धन ज़रूरत होती है। तो क्यों और कब तक बैठे रहोगे इस गरीबी का रोना लेकर? क्यों ना इसे उठा कर फेंक दिया जाए जीवन से?


        साधक भाइयों और बहनों की ऐसी ही आर्थिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनके निवारण के लिए और सम्पूर्ण दरिद्रता-नाश के लिए एक विशेष साधना विधि दी जा रही है। इस साधना को सम्पन्न करने से उनके सभी आर्थिक कष्ट माँ भगवती धूम्रवर्णा धूमावती की कृपा से समाप्त हो जाएंगे। यह मेरी स्व-अनुभूत साधना है, आप इसे सम्पन्न करें और माँ धूमावती की कृपा के पात्र बने।

साधना सामग्री :----------

१. एक सूपड़ा, २. स्फटिक या तुलसी माला, ३. धूमावती यन्त्र

साधना विधि :-----------

          यह साधना धूमावती जयन्ती से आरम्भ करे। इसके अलावा आप इसे किसी भी नवरात्रि के प्रथम दिवस से भी शुरू कर सकते हैं। समय रात्रि १० बजे के बाद का होगा।

          आप इस साधना में सफ़ेद वस्त्र धारण कर सफ़ेद आसन पर पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठ जाएं। अपने सामने बाजोट पर सूपड़ा रख कर उसमें सफ़ेद वस्त्र बिछा दें, फिर उसमें "धूमावती यन्त्र" स्थापित करे। शुद्ध घी का दीपक जलाकर धूप-अगरबत्ती जला दें।

          साधक को चाहिए कि वह पहले गुरुपूजन और गणेशपूजन सम्पन्न करें। गुरुमन्त्र का चार माला जाप करें और पूज्य गुरुदेवजी से दरिद्रता नाशक धूमावती साधना सम्पन्न करने हेतु मानसिक रूप से गुरु-आज्ञा लें। फिर उनसे साधना की सफलता के लिए निवेदन करें।

          अब सामान्य गणेशपूजन सम्पन्न करके एक माला गणपति मन्त्र का जाप करें और फिर गणपतिजी से साधना की निर्विघ्न पूर्णता और सफलता के लिए प्रार्थना करें।

          इसके बाद साधक को चाहिए कि वह साधना के पहले दिन संकल्प अवश्य करें। साधक दाहिने हाथ में जल लेकर निम्नानुसार संकल्प लें -----

                      "मैं अमुक पिता का नाम अमुक गोत्र अमुक आज से दरिद्रता नाशक धूमावती साधना शुरू कर रहा हूँ। मैं नित्य २१ दिनों तक धूमावती मन्त्र का ६१ माला मन्त्र जाप करूँगा। हे, माँ! आप मेरी साधना को स्वीकार कर मेरे आर्थिक कष्टों का निवारण करें और मेरे जीवन से दरिद्रता के अभिशाप को पूरी तरह मिटा दें।"

           और फिर हाथ के जल को भूमि पर छोड़ दें।

           इसके बाद गाय के कण्डे से बनी भस्म यन्त्र पर अर्पण करे, धूप-दीप अर्पित करें और माँ को पेठे का भोग अर्पण करे।फिर माँ से प्रार्थना करे कि मैं यह साधना अपनी दरिद्रता से मुक्ति के लिए कर रहा हूँ। आप मेरी साधना को सफलता प्रदान करे तथा मेरे सभी कष्टों को दूर कर दे।
          इसके बाद सर्वप्रथम निम्न मन्त्र की एक माला जाप करें -----

          ।। ॐ धूम्र शिवाय नमः ।।

                OM DHOOMRA SHIVAAY NAMAH.

          इसके बाद मूल मन्त्र का ६१ माला जाप करें -----


मूल मन्त्र :–––––––––––

          ।। धूं धूं धूमावती ठः ठः ।।

       DHOOM DHOOM DHOOMAAVATI THAH THAH.

          फिर पुनः एक माला पहले वाले मन्त्र की जाप करें -----

          ।। ॐ धूम्र शिवाय नमः ।।

          जप के बाद एक आचमनी जल भूमि पर छोड़कर समस्त जाप माँ भगवती धूम्रवर्णा धूमावती को ही समर्पित कर दें। और एक बार फिर दिल से माँ धूमावती से प्रार्थना करें।

          इस साधना को नित्य २१ दिन तक निरन्तर सम्पन्न करें।साधना पूरी होने के बाद सुपड़े को यन्त्र सहित उठाकर माँ धूमावती से प्रार्थना करें कि "हे, माँ! आप हमारे सभी पापों को क्षमा करें और आज आप हमारे जीवन के सारे दुःख, सारी दरिद्रता को आपके इस पवित्र सुपड़े में भरकर ले जाएं। हे, माँ! हमारे जीवन में कभी दरिद्रता ना लौटे, ऐसी दया करें।"

          इसके बाद सुपड़े और यन्त्र को जल में प्रवाहित कर दें या किसी निर्जन स्थान में रख दें। निश्चित ही माँ धूमावती की आप पर कृपा बरसेगी और जीवन की दरिद्रता कोसों दूर चली जाएगी।

          आपकी साधना सफल हो और आप जीवन में दिन-दूनी रात-चौगुनी प्रगति करे। मैं सद्गुरुदेव भगवान परमहंस निखिलेश्वरानन्दजी से आप सबके लिए ऐसी ही कल्याण कामना करता हूँ।

          इसी कामना के साथ

ॐ नमो आदेश निखिल को आदेश आदेश आदेश ।।।