शुक्रवार, 30 जून 2017

तान्त्रोक्त श्रीगुरुकवच सिद्धि

तान्त्रोक्त श्रीगुरुकवच  सिद्धि



           उच्चकोटि के साधकों एवं शिष्यों के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण पर्व गुरुपूर्णिमा समीप ही है। इस बार गुरुपूर्णिमा ९ जुलाई २०१७ को आ रही है। आप सभी को गुरुपूर्णिमा पर्व की अग्रिम रूप से ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएँ।


         जब कोई जातक दीक्षित होता है या साधनात्मक मार्ग पर चलने लगता है तो सभी की सभी नकारात्मक शक्तियाँअहंकारी दुष्ट प्रवृत्ति के साधकसिद्धतान्त्रिक आदि भी ऐसे साधकों से ईर्ष्या एवं बैर भाव रखने लगते हैं और मौका मिलने पर ऐसे साधकों को परेशान करते हैंउसके आसपास के वातावरण को प्रतिकूल करने के लिए उल्टे-सीधे प्रयोग करते हैंऔर तो और उसकी साधनात्मक ऊर्जा को चुराने की भी कोशिश करते हैं। ऐसा काम ज्यादातर साधक के साथ क्रियाशील शक्तियाँ ही करती हैं। अधकचरे तान्त्रिकों के चक्कर में तो वह तब आता हैजब वह निःस्वार्थ भाव से लोगों की मदद करता है या फिर विशुद्ध साधनात्मक वातावरण में प्रवेश करता हैजैसे कि संन्यास जीवन में। इसके अतिरिक्त और भी बहुत सारी स्थितियाँ हैं।

              वैसे तो साधक के लिए गुरुमन्त्र ही सर्वोपरि हैपरन्तु साधनात्मक जीवन में बहुत सारे पहलुओं सेआयामों से परिचित होना पड़ता हैउनका ज्ञान रखना पड़ता है। यहाँ तक कि साधक के आसपास स्वयं उसके परिवार आदि में भी ऐसे लोग होते हैंजो उसकी आध्यात्मिक ऊर्जा का अवशोषण कर लेते हैं। कभी-कभी उनके पूर्वज आदि भी ऐसा करते हैंपरन्तु इन सब बातों का पता एक सामान्य साधक को नहीं चलता है। पूर्व जन्मों के कर्मदोष भी हो सकते हैं। गुरु भी हर एक तथ्य को आपको प्रत्यक्ष रूप से नहीं बता सकतेक्योंकि शिविरों आदि में उन्हें अत्यधिक ऊर्जा लगानी पड़ती हैमेहनत करनी पड़ती हैस्वयं की भी साधना करनी पड़ती है। आखिर उनके भी तो गुरु हैं। इसलिए आपको अपने गुरु द्वारा रचित साहित्यों और अन्य आध्यात्मिक व साधनत्मक ग्रन्थों का भी अध्ययन करना चाहिए। या फिर अपने वरिष्ठ गुरु भाईयों या साधकों की सहायता लेनी चाहिए।


              मैं यहाँ पर आध्यात्मिक रूप से तान्त्रोक्त श्रीगुरु कवच दे रहा हूँजिसका यदि आप उपयोग करते हैं तो न केवल आप पूर्ण रूपेण विपक्ष द्वारा किए जा रहे तन्त्र-मन्त्रादिकों से सुरक्षित रहेंगेअपितु आप जो भी साधनात्मक शक्तियाँ अर्जित करते हैंवोह भी पूर्ण रूपेण कवचित रहेगी। कोई भी उनका हरण नहीं कर पायेगा। इस कवच के मध्यम से आप दुष्कर साधनाओं को भी सम्पन्न कर सकते हैं। श्मशान आदि की साधना में इसके द्वारा सुरक्षा चक्र या गोल घेरा निर्माण और उसके बाद स्वयं के शरीर का कीलनजिससे कोई भी दुष्ट या नकारात्मक शक्तियाँ आपका अहित न कर पाएंआप कर सकते हैं।


                और एक महत्वपूर्ण बात वह यह है कि आप यह न सोचें कि मात्र निर्देशित संख्या में कवच या मन्त्र पाठ कर लिया और हो गया आपको वह कवच सिद्ध। ऐसा नहीं होताक्योंकि यह कलियुग है और आजकल का रहन-सहनखान-पानचिन्तन-मननकार्य-व्यापार आदि ऐसा हो गया है कि मनुष्य के न चाहते हुए भी कुछ ऐसे दुष्कर्म हो जाते हैंजिनका उन्हें खुद ही पता नहीं होता। अतः साधनात्मक ऊर्जा धीरे-धीरे क्षीण होती जाती हैक्योंकि आप समाज में रह कर साधना कर रहे हैं। कोई संन्यासी तो हैं नहीं कि २४ घण्टे साधनात्मक चिन्तन ही हो। और न ही उन जैसा सधा हुआ सिद्ध शरीर जो किसी भी साधनात्मक शक्ति की ऊर्जा को एक ही बार में भलीभाँति अपने आप में समाहित कर सकेपचा सके।


               अतः आप किसी भी साधना को करते हैं तो यह आवश्यक है कि आप मूल साधना को कम-से-कम ४-५ बार करें और उसके बाद उसकी निरन्तरता बनाए रखने के लिए नित्य कवच या मन्त्र का कुछ मात्रा में पाठ या जाप करें। विशेषतया कवच या स्तोत्र आदि की सिद्धि १००० पाठ से हो जाती है और इस तरह ४-५ बार में कुल चार या पाँच हजार पाठ सम्पन्न हो जाते हैं। कुछ कवचों और स्तोत्रों में उनकी पाठ संख्या दी गई होती है। इन सबके बाद ही आप कवच या स्तोत्र में लिखे प्रयोग आदि को करने की पात्रता अर्जित करते हैं।


                  इस तान्त्रोक्त गुरु कवच की उपासना सर्वप्रथम स्वयं परम ब्रह्म ने की थी। इस कवच में गुरु स्वरूप में स्वयं श्री आदि शिव ही स्थापित हैं। इसे स्वयं श्री शिव ने माँ भवानी के कहने पर उन्हें बताया था। यह कवच अति दुर्लभ श्री विश्वसार तन्त्र के ऊर्ध्वाम्नाय खण्ड में उद्धृत है और मेरा अनुभूत किया हुआ है। इसके फलश्रुति खण्ड में भगवान शिव जगदम्बा भवानी से कहते हैं कि – “ हे देवि! यह गुरु कवच ब्रह्मलोक में भी अति दुर्लभ है और मात्र आपसे अत्यधिक स्नेह के कारण इसे मैंने कहा हैकिसी और से नहीं। जो इसका पूजा काल और विशेषतः जप काल में पाठ करते हैं‚ उन्हें भुक्ति और मुक्ति की  प्राप्ति होती हैसर्व मन्त्रों के जप का फलसर्व यन्त्रों के अर्चन का फल और सर्व तीर्थों के भ्रमण व सेवन का फल प्राप्त होता है। भोजपत्र पर  अष्टगन्ध (आप केशर या गोरोचन या लालचन्दन या तीनों के मिश्रण का भी उपयोग कर सकते हैं) के द्वारा चक्र (तान्त्रोक्त गुरु यन्त्र) को लिख कर तथा कवच को भी लिख कर प्राण प्रतिष्ठा कर पूजन कर मिश्री युक्त गौ दुग्ध से गुरु मण्डल का गुरु मन्त्र द्वारा शुद्ध होकर जो साधक तर्पण करता है और फिर उसे किसी गुटिका (चाँदी या त्रिलौह के ताबीज़) में रख कर धारण करता हैवह सर्व प्रकार के भूतादिकों के भयों से मुक्त हो जाता है। जो त्रिकाल कवच पाठ करता हैवह भव बन्धनों से मुक्त हो जाता है।


कवच साधना विधि :------


                  इस साधना को गुरु पूर्णिमा‚ गुरु जन्म दिवस अथवा किसी भी गुरुवार से प्रारम्भ किया जा सकता है। सर्वप्रथम साधक स्नान आदि से निवृत्त होकर पीले वस्त्र धारणकर पीले आसन पर बैठ जाए। दिशा उत्तर या पूर्व ही उचित रहेगी। अपने सामने बाजोट पर पीला वस्त्र बिछाकर साधक उसपर पूज्यपाद सद्गुरुदेव का चित्र अथवा गुरु यन्त्र स्थापित करे। घी या तेल का दीपक जलाकर साथ ही धूप-अगरबत्ती भी जला ले। 


                 फिर साधक सामान्य गुरुपूजन सम्पन्न करे और गुरुमन्त्र की कम से कम चार माला जाप करें। फिर सद्गुरुदेवजी से तान्त्रोक्त श्रीगुरु  कवच साधना सम्पन्न करने की आज्ञा लें और उनसे साधना की निर्विघ्न पूर्णता एवं सफलता के लिए प्रार्थना करें।


                 इसके बाद संक्षिप्त गणेशपूजन सम्पन्न कर गणेशमन्त्र की एक माला जाप करें और भगवान गणेशजी से साधना की निर्विघ्न पूर्णता एवं सफलता के लिए प्रार्थना करें।


             फिर साधक को साधना के पहिले दिन संकल्प अवश्य लेना चाहिए। साधक दाहिने हाथ में जल लेकर संकल्प लें कि मैं अमुक नाम का साधक गोत्र अमुक आज से तान्त्रोक्त श्रीगुरु  कवच के १००० पाठ का अनुष्ठान आरम्भ कर रहा हूँ। पूज्यपाद सद्गुरुदेवजी मेरी साधना को स्वीकार कर तान्त्रोक्त श्रीगुरु  कवच की सिद्धि प्रदान करे तथा इसकी ऊर्जा को मेरे भीतर स्थापित कर दे।


                ऐसा कहकर जल भूमि पर छोड़ दे और कवच पाठ आरम्भ करें -----


तान्त्रोक्त श्री गुरु कवचम्


विनियोग :———


              ॐ नमोऽस्य श्रीगुरुकवच नाम मन्त्रस्य श्री परम ब्रह्म ऋषिःअनुष्टुप छन्दः सर्ववेदानुज्ञो देव देवो श्रीआदि शिवः देवतानमो हसौं हंसः हसक्षमलवरयूं सोऽहं हंसः बीजंसहक्षमलवरयीं शक्तिःहंसः सोऽहं कीलकंसमस्त श्रीगुरुमण्डल प्रीति द्वारा मम सम्पूर्ण रक्षणार्थेस्वकृतेन आत्म मन्त्र-यन्त्र-तन्त्र रक्षणार्थे च पारायणे विनियोगः।


ऋष्यादिन्यास :———


श्री परम ब्रह्म ऋषये नमः शिरसि।   (सिर को स्पर्श करें)                                             
अनुष्टुप छन्दसे नमः मुखे।   (मुख को स्पर्श करें)
सर्व वेदानुज्ञ देव देवो श्रीआदि शिवः देवतायै नमः हृदि।   (हृदय को स्पर्श करें)
नमः हसौं हंसः हसक्षमलवरयूं सोऽहं हंसः बीजाय नमः गुह्ये।   (गुह्य स्थान स्पर्श करे) 
सहक्षमलवरयीं शक्तये नमः पादयोः।   (पैरों को स्पर्श करें)
हंसः सोऽहं कीलकाय नमः नाभौ।   (नाभि को स्पर्श करें)
समस्त श्रीगुरुमण्डल प्रीति द्वारा मम सम्पूर्ण रक्षणार्थेस्वकृतेन आत्म मन्त्र-यन्त्र-तन्त्र रक्षणार्थे च पारायणे विनियोगाय नमः  सर्वांगे   (सभी अंगों को स्पर्श करें)


करन्यास :———


हसां अंगुष्ठाभ्यां नमः।   (दोनों तर्जनी उंगलियों से दोनों अँगूठे को स्पर्श करें)
हसीं तर्जनीभ्यां नमः।  (दोनों अँगूठों से दोनों तर्जनी उंगलियों को स्पर्श करें)
हसूं मध्यमाभ्यां नमः।  (दोनों अँगूठों से दोनों मध्यमा उंगलियों को स्पर्श करें)
हसैं अनामिकाभ्यां नमः।  (दोनों अँगूठों से दोनों अनामिका उंगलियों को स्पर्श करें)
हसौं कनिष्ठिकाभ्यां नमः। (दोनों अँगूठों से दोनों कनिष्ठिका उंगलियों को स्पर्श करें)
हसः करतलकरपृष्ठाभ्यां नमः। (परस्पर दोनों हाथों को स्पर्श करें)

हृदयादिन्यास :———


हसां ह्रदयाय नमः।          (हृदय को स्पर्श करें)
हसीं शिरसे स्वाहा।          (सिर को स्पर्श करें)
हसूं शिखायै वषट्।          (शिखा को स्पर्श करें)
हसैं कवचाय हुं।              (भुजाओं को स्पर्श करें)
हसौं नेत्रत्रयाय वौषट्।       (नेत्रों को स्पर्श करें)
हसः अस्त्राय फट्।     (सिर से घूमाकर तीन बार ताली बजाएं)

ध्यानम् :———


 श्री सिद्ध मानव मुखा गुरवः स्वरूपं संसार दाह शमनं द्विभुजं त्रिनेत्रं ।                  वामांगं शक्ति सकलाभरणैर्विभूषं ध्यायेज्जपेत् सकल सिद्धि फल प्रदं च ॥


मूल कवचम् :—————


ॐ नमः प्रकाशानन्दनाथः तु शिखायां पातु मे सदा।                                                               परशिवानन्द नाथः शिरो मे रक्षयेत् सदा॥१॥


परशक्तिदिव्यानन्द नाथो भाले च रक्षतु।                                                       कामेश्वरानन्द नाथो मुखं रक्षतु सर्व धृक्॥२॥


दिव्यौघो मस्तकं देवि पातु सर्व शिरः सदा।                                                            कण्ठादि नाभि पर्यन्तं सिद्धौघा गुरवः प्रिये॥३॥


भोगानन्द नाथ गुरुः पातु दक्षिण बाहुकम्।                                                         समयानन्द नाथश्च सन्ततं हृदयेऽवतु॥४॥


सहजानन्द नाथश्च कटिं नाभिं च रक्षतु।                                                                       एष स्थानेषु सिद्धौघाः रक्षन्तु गुरवः सदा॥५॥


अधरे मानवौघाश्च गुरवः कुल नायिके।                                                               गगनानन्द नाथश्च गुल्फयोः पातु सर्वदा॥६॥


नीलौघानन्द नाथश्च रक्षयेत् पाद पृष्ठतः।                                                        स्वात्मानन्द नाथ गुरुः पादांगुलीश्च रक्षतु॥७॥


कन्दोलानन्द नाथश्च रक्षेत् पाद तले सदा।                                                                इत्येवं मानवौघाश्च न्येसन्नाभ्यादि पादयोः॥८॥


गुरुर्मे रक्षयेदुर्व्या सलिले परमो गुरुः।                                                                         परापर गुरुर्वह्नौ रक्षयेत् शिव वल्लभे॥९॥


परमेष्ठी गुरुश्चैव रक्षयेत् वायु मण्डले।                                                                    शिवादि गुरवः साक्षात् आकाशे रक्षयेत् सदा॥१०॥


इन्द्रो गुरुः पातु पूर्वे आग्नेयां गुरुरग्नयः।                                                                      दक्षे यमो गुरुः पातु नैॠत्यां निॠतिगुरुः॥११॥


वरुणो गुरुः पश्चिमे वायव्यां मारुतो गुरुः।                                                                  उत्तरे धनदः पातु ऐशान्यां ईश्वरो गुरुः॥१२॥


ऊर्ध्वं पातु गुरुर्ब्रह्मा अनन्तो गुरुरप्यधः।                                                                        एवं दश दिशः पान्तु इन्द्रादि गुरवः क्रमात्॥१३॥


शिरसः पाद पर्यन्तं पान्तु दिव्यौघ सिद्धयः।                                                      मानवौघाश्च गुरवो व्यापकं पान्तु सर्वदा॥१४॥


सर्वत्र गुरु रूपेण संरक्षेत् साधकोत्तमः।                                                                   आत्मानं गुरु रूपं च ध्यायेन मन्त्रं सदा बुधः॥१५॥


फलश्रुति :———


इत्येवं गुरु कवचं ब्रह्म लोकेऽपि दुर्लभम्।                                                                      तव प्रीत्या मयाऽख्यातं न कस्य कथितं प्रिये॥१॥


पूजा काले पठेद् यस्तु जप काले विशेषतः।                                                             त्रैलोक्य दुर्लभम् देवि भुक्ति मुक्ति फलप्रदम्॥२॥


सर्व मन्त्र फलं तस्य सर्व यन्त्र फलं तथा।                                                                    सर्व तीर्थ फलं देवि यः पठेत् कवचं गुरोः॥३॥


अष्टगन्धेन् भूर्जे च लिख्यते चक्र संयुतम्।                                                                 कवचं गुरु पंक्तेस्तु भक्त्या च शुभ वासरे॥४॥


पूजयेत् धूप दीपाद्यैः सुधाभिः सित संयुतैः।                                                             तर्पयेत् गुरु मन्त्रेण साधकः शुद्ध चेतसा॥५॥


धारयेत् कवचं देवि इह भूत भयापहम्।                                                                पठेन्मन्त्री त्रिकालं हि स मुक्तो भव बन्धनात्॥६॥


एवं कवचं परमं दिव्य सिद्धौघ कलावान॥७॥


॥ हरिः ॐ तत्सत् श्री सदगुरुः ब्रह्मार्पणमस्तु 


        पहले पाठ में मूल कवच और फलश्रुति दोनों का पाठ करें। बीच के पाठों में मात्र मूल कवच का पाठ करें और अन्तिम पाठ में पुनः मूल कवच एवं फलश्रुति दोनों का पाठ करें। आप १००० पाठ को ५ या ११ या २१ दिनों में सम्पन्न कर सकते हैं। इस तरह इस सम्पूर्ण प्रक्रम को आप ५ बार करें तो कुल ५००० पाठ सम्पन्न हो जाएंगे।


प्रयोग विधि :—————


              नित्य किसी भी पूजन या साधना को करने से पूर्व और अन्त में आप कवच का ५ बार पाठ करें।


              रोगयुक्त अवस्था में या यात्राकाल में स्तोत्र को मानसिक रूप से भावना पूर्वक स्मरण कर लें।


              इसी तरह यदि आप श्मशान में किसी साधना को कर रहे हों तो एक लोहे की छ्ड़ को कवच से २१ बार अभिमन्त्रित कर अपने चारों ओर घेरा बना लें और साधना से पूर्व व अन्त में कवच का ५-५ बार पाठ कर लें। जब कवच सिद्धि की साधना कर रहे होउस समय एक लोहे की छ्ड़ को भी गुरु चित्र या यन्त्र के सामने रख सकते हैं और बाद में उपरोक्त विधि से प्रयोग कर सकते हैं।


            सद्गुरुदेव भगवान श्री निखिलेश्वरानन्दजी से आप सबके लिए कल्याण कामना करता हूँ।


           इसी कामना के साथ



        ॐ नमो आदेश निखिल को आदेश आदेश आदेश।।

शनिवार, 17 जून 2017

महाकाली साधना

महाकाली साधना  
                     

          आषाढ़ मासीय गुप्त नवरात्रि निकट ही है। इस बार यह नवरात्रि  २४ जून २०१७ से आरम्भ हो रही है। आप सभी को आषाढ़ मासीय गुप्त नवरात्रि की अग्रिम रूप से ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएँ!

                    दस महाविद्याओं में भी काली महाविद्या सर्वप्रमुखमहत्वपूर्ण एवं अद्वितीय कही गई है। क्योंकि यह त्रिवर्गात्मक महादेवियों महाकालीमहालक्ष्मी और महासरस्वती में प्रमुख है। तन्त्र शास्त्रों के अनुसार मात्र महाकाली साधना से ही जीवन की समस्त कामनाओं की पूर्ति और मनोवांछित फल की प्राप्ति सम्भव होती है। इस सम्बन्ध में हम साधनात्मक ग्रन्थों को टटोलकर देखें तो लगभग सभी योगियोंसंन्यासियोंविचारकोंसाधकों और महर्षियों ने एक स्वर से महाकाली साधना को जीवन की सर्वश्रेष्ठप्रमुख और महत्वपूर्ण साधना स्वीकार किया है।

          दस महाविद्याओं में सर्वश्रेष्ठ महाकाली कलियुग में कल्पवृक्ष के समान शीघ्र फलदायक एवं साधक की समस्त कामनाओं की पूर्ति में सहायक है। जब जीवन के पुण्य जाग्रत होते हैंतभी साधक ऐसी प्रबल शत्रुहन्तामहिषासुर मर्दिनीवाक् सिद्धि प्रदायकमहाकाली की साधना में रत होता है। जो साधक इस साधना में सिद्धि प्राप्त कर लेता हैउसके जीवन में किसी प्रकार का कोई अभाव नहीं रहता और भोग तथा मोक्ष दोनों में समान रूप से सम्पन्नता प्राप्त कर वह जीवन में सभी दृष्टियों से पूर्णता प्राप्त कर लेता है।

          इस कलियुग में काली साधना के समान अन्य कोई साधना नहीं है। यदि जीवन में अवसर मिल जाए तो प्रयत्न करके भी काली साधना अवश्य सम्पन्न करनी चाहिए। यदि साधक ऐसा अवसर आने पर भी चूक जाता है तो उसके समान कोई और दुर्भाग्यशाली नहीं कहा जा सकता है।

          दस महाविद्याओं में प्रमुख और शीघ्र फलदायक होने के कारण सदियों से असंख्य साधक इस साधना को सम्पन्न करते आए हैं और उच्चकोटि के साधकों के मन में भी यह तीव्र लालसा रहती है कि अवसर मिलने पर किसी भी प्रकार से महाकाली साधना सम्पन्न कर ली जाए।

           फिर भी जिन साधकों काली साधना को सिद्ध किया हैउनके अनुसार निम्न तथ्य तो साधना सम्पन्न करते ही प्राप्त हो जाते हैं ---

         १. काली साधना से तुरन्त वाक् सिद्धि (जो भी कहा जाएवह सत्य हो जाए) तथा इस लोक में समस्त मनोवांछित फल प्राप्त करने में सक्षम हो पाता है।
          २. इस साधना की सिद्धि करने से व्यक्ति समस्त रोगों से मुक्त हो कर पूर्ण स्वास्थसबल एवं सक्षम हो जाता है।
          ३. यह साधना जीवन के समस्त भोगों को दिलाने में समर्थ हैसाथ ही काली साधना से मृत्यु के उपरान्त मोक्ष की प्राप्ति होती हैे।
          ४.  शत्रुओं को मान-मर्दन करने के लिएउन पर विजय पाने के लिएमुकदमे में सफलता के लिए और पूर्ण सुरक्षा के लिए इस से बढ़ कर और कोई साधना नहीं है।
          ५.  इस साधना से दस महाविद्याओ में से एक महाविद्या सिद्ध हो जाती हैजिससे सिद्धाश्रम जाने का मार्ग प्रशस्त होता है।
          ६.  इस साधना की सिद्धि से तुरन्त आर्थिक लाभ और प्रबल पुरुषार्थ की प्राप्ति सम्भव होती है।
          ७. "काली पुत्रे फलप्रदः" के अनुसार काली साधना योग्य पुत्र की प्राप्ति व पुत्र की उन्नतिउसकी सुरक्षा और उसे पूर्ण आयु प्रदान करने के लिए श्रेष्ठ साधना कही गई हैे।
         ८. इसके साथ ही काली साधना से साधक मृत्यु को जीतकर पूर्ण निर्भय हो जाता है।

          वस्तुतः काली साधना को संसार के श्रेष्ठ साधकों और विद्वानों ने अद्भुत एवं शीघ्र  सिद्धि देने वाली साधना कहा है। इस साधना से साधक अपने जीवन के सारे अभाव को दूर कर अपने भाग्य को बनाता हुआ पूर्ण सफलता प्राप्त करता है।

साधना विधि :-----

         नवरात्रि के प्रथम दिन से अथवा किसी भी मास की शुक्लपक्ष की नवमी के दिन से अथवा किसी भी मंगलवार से साधक इस साधना को आरम्भ कर सकता है। परन्तु नवरात्रि काल में इस विशिष्ट साधना का विशेष महत्व बताया गया है। इसे नवरात्रि के प्रथम दिन से ही प्रारम्भ करना चाहिए और अष्टमी को इसका समापन किया जाना शास्त्र सम्मत है। इस साधना में कुल एक लाख मन्त्र जाप किया जाता है। यह नियम नहीं है कि नित्य निश्चित संख्या में ही मन्त्र जाप होपरन्तु यदि नित्य पन्द्रह हज़ार मन्त्र जाप होता है तो उचित है। यह साधना प्रातः या रात्रि दोनों समय में की जा सकती है। यदि साधक चाहे तो प्रातःकाल और रात्रि दोनों ही समय का उपयोग कर सकता है।

          साधक स्नान करके शुद्ध काले या लाल वस्त्र धरण करके काले अथवा लाल आसन पर पूर्व दिशा की ओर मुँह करके बैठ जाए। फिर अपने सामने एक बाजोट पर काला अथवा लाल वस्त्र बिछाकर उसपर सद्गुरुदेव और भगवती महाकाली का चित्र या यन्त्र स्थापित कर दे। साथ ही साधक गणेश और भैरव के प्रतीक रूप में दो सुपारी मौलि बाँधकर क्रमशः अक्षत और काले तिल की ढेरी पर स्थापित कर दे।

          फिर शुद्ध घी का दीपक और धूप-अगरबत्ती जलाकर सर्वप्रथम साधक संक्षिप्त गुरुपूजन सम्पन्न करे और गुरुमन्त्र का चार माला जाप करे। इसके बाद सद्गुरुदेवजी से भगवती महाकाली साधना सम्पन्न करने आज्ञा लें और साधना की सफलता के लिए प्रार्थना करे।

          फिर साधक भगवान गणपतिजी का संक्षिप्त पूजन करे और “ॐ वक्रतुण्डाय हुम्” मन्त्र की एक माला जाप करे। इसके बाद साधक भगवान गणपति जी से साधना की निर्विघ्न पूर्णता और साधना की सफलता के लिए प्रार्थना करें।

          इसके बाद साधक संक्षिप्त भैरव पूजन सम्पन्न करे और   भ्रं भ्रं क्रीं क्रीं महाकाल भैरवायै भ्रं भ्रं क्रीं क्रीं फट्” मन्त्र का एक माला जाप करें। फिर साधक महाकाल भैरवजी से साधना की निर्बाध पूर्णता और सफलता के लिए प्रार्थना करें।

          इसके पश्चात साधक को साधना के पहले दिन संकल्प अवश्य लेना चाहिए। इसके लिए साधक दाहिने हाथ में जल लेकर संकल्प करे कि “मैं अमुक पिता का नाम अमुक गोत्र अमुक परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानन्दजी गुरुजी का शिष्य होकर आज से समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिएसिद्धि के लिए महाकाली साधना का अनुष्ठान प्रारम्भ कर रहा हूँ। मैं ८ दिनों तक नित्य १५० माला मन्त्र जाप सम्पन्न करूँगा। हेमाँ! आप मेरी इस साधना को स्वीकार कर मुझे सिद्धि प्रदान करें और इसकी ऊर्जा को आप मेरी बुद्धि में स्थापित कर दें।”

          ऐसा कह कर हाथ में लिया हुआ जल जमीन पर छोड़ देना चाहिए। इसके बाद प्रतिदिन संकल्प करने की आवश्यकता नहीं है।

         इसके बाद साधक महाकाली यन्त्र अथवा चित्र का पंचोपचार से पूजन करे। पूजन में कुमकुमअक्षतपुष्प और प्रसाद अर्पित करके धूप व दीप समर्पित करें।

         फिर साधक दाहिने हाथ में जल लेकर निम्न विनियोग मन्त्र का उच्चारण करके जल भूमि पर छोड़ दें ---

विनियोग :-----

        ॐ अस्य श्रीदक्षिणकालीमन्त्रस्य भैरव ऋषिः, उष्णिक् छन्द, दक्षिण कालिका देवता, क्रीं बीजं, हूं शक्तिः, क्रीं कीलकं ममाभिष्ट सिद्धयर्थे जपे विनियोगः।

ऋष्यादि न्यास :-----

ॐ भैरव ऋषये नमः शिरसि।                 (सिर का स्पर्श करे)                                             
ॐ उष्णिक् छन्दसे नमः मुखे।               (मुख का स्पर्श  करे)                                           
ॐ दक्षिण कालिका देवतायै नमः हृदि।   (हृदय का स्पर्श करे)                                          
ॐ क्रीं बीजाय नमः गुह्ये।                     (गुह्य स्थान का स्पर्श करे)                                  
ॐ हूं शक्तये नमः पादयोः।                   (पैरों को स्पर्श करे)                                              
ॐ क्रीं कीलकाय नमः नाभौ।                 (नाभि का स्पर्श करे)                                           
ॐ ममाभिष्ट सिद्धयर्थे जपे विनियोगाय नमः सर्वांगे।  (सभी अंगों का स्पर्श करे)

कर न्यास :-----

ॐ क्रां अँगुष्ठाभ्याम् नमः।        (दोनों तर्जनी उंगलियों से दोनों अँगूठे को स्पर्श करें)     
ॐ क्रीं तर्जनीभ्याम् नमः।                 (दोनों अँगूठों से दोनों तर्जनी उंगलियों को स्पर्श करें)     
ॐ क्रूं मध्यमाभ्याम् नमः।                (दोनों अँगूठों से दोनों मध्यमा उंगलियों को स्पर्श करें)   
ॐ क्रैं अनामिकाभ्याम् नमः।            (दोनों अँगूठों से दोनों अनामिका उंगलियों को स्पर्श करें) 
ॐ क्रौं कनिष्ठिकाभ्याम् नमः।     (दोनों अँगूठों से दोनों कनिष्ठिका उंगलियों को स्पर्श करें) 
ॐ क्रः करतलकर पृष्ठाभ्याम् नमः।    (परस्पर दोनों हाथों को स्पर्श करें)

हृदयादि न्यास :-----

ॐ क्रां हृदयाय नमः।                   (हृदय को स्पर्श करें)                                        
ॐ क्रीं शिरसे स्वाहा।                 (सिर को स्पर्श करें)                                         
ॐ क्रूं शिखायै वषट्।                                   (शिखा को स्पर्श करें)                                      
ॐ क्रैं कवचाय हुम्।                  (भुजाओं को स्पर्श करें)                 
ॐ क्रौं नेत्रत्रयाय वौषट्।                      (नेत्रों को स्पर्श करें)                                           
ॐ क्रः अस्त्राय फट्।                 (सिर से घूमाकर तीन बार ताली बजाएं)

व्यापक न्यास :------

        श्री दक्षिणकाली देवी के मूल मन्त्र से पाँच बार या सात बार अथवा नौ बार व्यापक न्यास करें ---

ॐ क्रीं क्रीं क्रीं ह्रीं ह्रीं हुं हुं दक्षिण कालिके क्रीं क्रीं क्रीं ह्रीं ह्रीं हुं हुं स्वाहा ॥

         फिर हाथ जोड़कर भगवती काली का निम्नानुसार ध्यान करे -----

ॐ शवारूढ़ां महाभीमां घोरदंष्ट्रां हसन्मुखीम्,                                                          चतुर्भुजां खड्ग-मुण्ड वराभयकरां शिवाम्।                                         मुण्डमालाधरां देवीं ललज्जिह्वां दिगम्बराम्                                                                एवं सञ्चिन्तयेत् कालीं श्मशानालयवासिनीम्॥

         इस प्रकार ध्यान करने के पश्चात निम्न मन्त्र का काली हकीक माला अथवा रुद्राक्ष माला से १५० माला जाप करे -----

काली साधना मन्त्र :-----

॥ ॐ क्रीं क्रीं क्रीं ह्रीं ह्रीं हुं हुं दक्षिण कालिके क्रीं क्रीं क्रीं ह्रीं ह्रीं हुं हुं स्वाहा ॥

OM KREENG KREENG KREENG HREENG HREENG HUM HUM DAKSHINN KAALIKE KREENG KREENG KREENG HREENG HREENG HUM HUM SWAAHAA.

         मन्त्र जाप के उपरान्त साधक निम्न श्लोक का उच्चारण करने के बाद एक आचमनी जल छोड़कर सम्पूर्ण जाप माँ भगवती महाकाली को समर्पित कर दें।

ॐ गुह्यातिगुह्य गोप्त्री त्वं गृहाणास्मत्कृतं जपं।
     सिद्धिर्भवतु मे देवि! त्वत्प्रसादान्महेश्वरि।।

         इस प्रकार यह साधना क्रम साधक नित्य ८ दिनों तक निरन्तर सम्पन्न करें।

         इस काली साधना में आपको कुल एक लाख मन्त्र जाप करना है। नवरात्रि काल में यह जाप आठ दिनों में सम्पन्न हो जाना चाहिए। अन्य दिनों में यह साधना २१ दिनों में भी सम्पन्न की जा सकती है।

         वस्तुतः यह मन्त्र अपने आप में अद्वितीयमहत्वपूर्णशीघ्र सिद्धिप्रद और साधक की समस्त मनोकामना की पूर्ति में सहायक है।

         महाकाली साधना कलियुग में कल्प वृक्ष के समान शीघ्र फलदायी साधना है। यह साधना सरल होने के साथ ही साथ प्रभाव युक्त हैइससे भी बड़ी बात यह है कि इस प्रकार की साधना करने से साधक को किसी प्रकार की हानि नहीं होती अपितु उसे लाभ ही होता है।


         आपकी साधना सफल हो और माँ भगवती महाकाली का आपको आशीष प्राप्त हो। मैं सद्गुरुदेव भगवानजी से ऐसी ही प्रार्थना करता हूँ।

                इसी कामना के साथ


              ॐ नमो आदेश निखिल को आदेश आदेश आदेश।।